क्या आप जानते है कि दवाइयों की बढ़ती कीमतों
पर नज़र रखना एवम उनकी उपलभता सुनिश्चित करना भारत सरकार के राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण
प्राधिकरण का कार्य है!
क्या आप जानते है कि दवा कम्पनिया अपनी मन
मर्ज़ी से दवाइयों की कीमत नहीं बढ़ा सकती! वे पिछले १२ महीनो के दौरान किसी दवा की कीमत
१०% से ज़्यादा नहीं बढ़ा सकती !
यदि किसी दवा की कीमत पिछले १२ महीनो के दौरान
१०% से ज़्यादा बढ़ी है, तो आप इसके बारे में राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण को ऑनलाइन
शिकायत कर सकते हैं ! इसी तरह आप किसी दवा की उपलभता से सम्बंधित शिकायत भी राष्ट्रीय
औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण को ऑनलाइन कर
सकते हैं ! इस ऑनलाइन शिकायत दर्ज़ करने के सॉफ्टवेयर का नाम फर्म जन समाधान है
फर्म जन समाधान पर शिकायत करने के लिए यहाँ क्लिक करे
No comments:
Post a Comment